फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के विवाद में लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Thu, 04 Oct 2018 06:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के रूपनगर पकरिया में बुधवार रात रुपये के लेनदेन के विवाद में लाठियों से पीट पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के भाई ने गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रूपनगर पकरिया निवासी अरविंद उर्फ होरीलाल (30) पुत्र रामसनेही यादव ट्रैक्टर चलाता था। कुछ समय पहले अरविंद ने गांव के ही हीरेंद्र सिंह के खेत की जुताई की थी। इसके रुपये हीरेंद्र के ऊपर बाकी थे। उन्हीं रुपयों को लेकर कुछ दिन पहले मारपीट हो गई थी। गांव के लोगों ने समझौता करा दिया था। इसी के बाद हीरेंद्र, अरविंद से रंजिश मानने लगा। बुधवार देर शाम अरविंद गांव की दुकान पर तंबाकू लेने गया था। इस दौरान हीरेंद्र और उसके परिवार वालों ने नेत्रपाल के मकान के पास घेरकर अरविंद के ऊपर हमला बोल दिया। अरविंद को लाठियों व सरियों से पीट पीटकर मार डाला। 

जानकारी मिलने पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए, तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। परिजनों ने आरोपियों के नाम बताए तो पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेटे का शव देखकर चमेली देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह युवक के भाई रावेंद्र ने गांव के ही हीरेंद्र सिंह, राजीव, हरीनंदन सिंह, कुश सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। रावेंद्र ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। उसी समय आरोपी ने जानमाल की धमकी दी थी। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें