फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने से भड़के भाजपाई, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Jun 2018 09:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेता भड़क गए और उन्होंने एसपी और डीएम से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घासीपुर्वा निवासी मंजेश सिंह यादव पुत्र रामचंद्र यादव ने चार जून को जलालाबाद के मजरा हरेदवपुर्वा गांव में एक जनरल स्टोर की दुकान पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल किया था। वीडियो जब भाजपा नेताओं तक पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और पूरे मामले की जानकारी एसपी किरीट राठौड़ और डीएम रवींद्र कुमार को दी। 


शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घासीपुरवा निवासी मंजेश सिंह यादव एक व्यक्ति से अपने पैर छुआ रहा है और इस दौरान वह जाति विशेष के लोगों पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर गालियां दे रहा है। मंजेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जानबूझकर बनवाए गए इस वीडियो को वायरल करने के बाद मामला संज्ञान में आने पर गुरसहायगंज कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा 
153बी- राष्ट्रीय अखंडता पर प्रभाव डालने की मंशा से अभद्र टिप्पणी व उसका प्रकाशन।
323- साधारण मारपीट।
504- गाली-गलौज करना। 
505(2)- सामान्य जन या जनता को भड़काना, राज्य के खिलाफ या सार्वजनिक शांति के खिलाफ अपराध करने के लिए प्रेरित करना। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें