झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
किशौरा गांव का छोटे उर्फ कब्बर (25) भीख मांगता था।
सोमवार कि शाम उसका शव गांव के पास मनोज के खेत के पास लगे बबूल के पेड़ में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई चंदू ने बताया कि छोटे बचपन में जल गया था।
पिछले दो तीन महीनों से उसके सीने में घाव हो गया था। जिससे वह काफी परेशान रहता था। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।