फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Sat, 01 Aug 2020 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
pistol
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताते हैं कि गांव रमापुर जसू निवासी सुवेंद्र (25) पुत्र रतीराम शुक्रवार रात को गांव से कुछ दूरी पर अपने नलकूप पर गया था। वह नलकूप के पास सड़क पर खड़ा था। तभी उसके सीने में गोली मार दी गई। 

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुवेंद्र की मौत हो चुकी थी। हत्या करने वाले वहां से भाग गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से घटना के संदर्भ में जानकारी की। 

ताया गया कि वर्ष 2017 में सुवेंद्र दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। एक वर्ष बाद उसकी जमानत हो गई थी। उसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें