हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बहरैय्या निवासी आकाश उर्फ अन्नू (21) पुत्र मुरारीलाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव मंगलवार सुबह गांव के पास ही जामुन के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकता मिला।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आकाश चार भाइयों में सबसे छोटा था और खेती करता था। आकाश अविवाहित था। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।