सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर युवक की तलाश शुरू कराई। प्रशासन की ओर से स्टीमर भी लगाया गया। गोताखोर और स्टीमर की मदद से नदी के आसपास लगातार खोजबीन की जाती रही। हालांकि देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और प्रशासन की टीम उसकी तलाश में जुटी रही।