फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नानामऊ पुल से गंगा में छलांग, लापता युवक की तलाश में उतरे गोताखोर; स्टीमर भी लगाया

Tue, 15 Sep 2026 12:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नानामऊ घाट पर सोमवार शाम एक युवक गंगा नदी में कूद गया। युवक के पुल से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई। प्रशासन की ओर से स्टीमर भी लगाया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
लापता युवक सूरज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार सूरज (30) बांगरमऊ क्षेत्र के नसिरापुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। सोमवार शाम करीब सात बजे वह नानामऊ घाट स्थित पुल पर पहुंचा। इसके बाद उसने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर युवक की तलाश शुरू कराई। प्रशासन की ओर से स्टीमर भी लगाया गया। गोताखोर और स्टीमर की मदद से नदी के आसपास लगातार खोजबीन की जाती रही। हालांकि देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और प्रशासन की टीम उसकी तलाश में जुटी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें