क्षेत्रियों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कालपी में मंगलवार को मोहल्ला नई बस्ती निवासी कमलेश (25) पुत्र गरीवे ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। यमुना किनारे स्नान कर रहे लोंगो ने देखा तो बचाने की कोशिश की। युवक भी तैरना जानता था तो थोड़ी देर में किनारे आ गया। इलाकाई लोंगो ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया व परिजनों को सूचना दी।
प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक के भाई मंगल ने बताया कि सोमवार को उसके घर के पास चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। मरीजों के संपर्क में होने के चलते शाम को कमलेश को भी जांच कराने के लिए कहा गया था। तभी से वह बेचैन था। इसी डर से उसने यमुना से छलांग लगा दी।