फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: पिटाई से घायल युवक की मौत, चारपाई पर पड़ा मिला शव, छोटे भाई की तहरीर पर चार पर रिपोर्ट

Tue, 11 Jul 2023 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के भाई ने आरोप तहरीर के आधार पर पंकज, विशाल व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना थाना क्षेत्र के बिमटामऊ में एक युवक का शव मंगलवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के छोटे भाई ने गांव के दो नामजद समेत चार पर मारपीट करने से मौत होने का आरोप लगा पुलिस बुलाई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बिमटामऊ निवासी सीपू(36) पुत्र शंभूदयाल का शव मंगलवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। युवक की संदिग्ध मौत की सूचना पर सीओ बिधूना मुकेश कुमार सिंह, कोतवाल ललित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है।
मौके पर मौजूद मृतक के छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि नौ जुलाई को गांव के पंकज सिंह, विशाल व दो अज्ञात लोगों ने गांव के बहार बगियां में भाई के साथ मारपीट की थी। इससे भाई को अंदरुनी चोटें आईं थी। सोमवार शाम से उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी।

विज्ञापन

मारपीट के कारण ही मौत होने का आरोप
इस पर उसने इलाज भी करवाया था। भाई ने पुलिस के सामने मारपीट के कारण ही मौत होने का आरोप लगाया। बताया कि उसकी भाभी रेनू मायके गई थी, भाई घर पर अकेले था। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के भाई ने आरोप तहरीर के आधार पर पंकज, विशाल व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही जांच की जा रही है। जांच में सत्यता मिलेगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें