फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न मिलने से युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
Youth hanged for not getting work - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
मूसानगर(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के खालेशहर गांव निवासी युवक ने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सूरत की एक कंपनी में मैकेनिक की नौकरी करता था। यहां स्थायी काम न मिलने से परेशान रह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, फोरेंसिक टीम ने नमूने संकलित किए।
विज्ञापन

खालेशहर मूसानगर बांगर निवासी देशराज ने बताया की उसका बेटा मनीष (22)) गुजरात के सूरत स्थित एक कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। कोविड-19 लॉकडाउन के समय वह घर आ गया था। यहां उसको कोई काम नहीं मिला जिससे परेशान रहने लगा। कुछ दिन के लिए जेसीबी मशीन चलाने लगा। लेकिन स्थायी कोई नौकरी नहीं मिल सकी। रविवार की रात सभी लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए। मनीष भी अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह रोज की तरह उसकी मां महादेवी ने उसे जगाने के लिए आवाज दी। जब उसकी आवाज नहीं आई तो वह खिड़की से झांक कर बुलाने गई। तो देखा कि वह साड़ी के सहारे पंखे से लटका हुआ है। दरवाजा अंदर से बंद था। वह चीखने लगी। सभी लोग दौड़ कर पहुंचे कुंडा तोड़कर दरवाजा खोला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता किसानी करते हैं। माता, पिता समेत बड़े भाई प्रहलाद, भाभी माया देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
थाना प्रभारी रजनेश सिंह चौहान ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। फोरेंसिक टीम ने नमूने संकलित किए हैं। पिता की फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें