फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से युवा आक्रोशित, बोले- कार्रवाई न हुई तो चुप नहीं बैठेंगे

Mon, 06 May 2019 11:22 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह को तहरीर देते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवर्ण समाज के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर औरैया जिले में युवाओं में आक्रोश भड़क गया। भाजपा के युवा नेता अंकुर तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को तहरीर दी। 
विज्ञापन


अंकुर तिवारी ने थाने में आरोप लगाया कि भर्थना निवासी एक युवक ने सवर्ण समाज की महिला के खिलाफ अपनी फेसबुक आईडी से अभद्र टिप्पणी की है। टिप्पणी शर्मसार कर देने वाली है। इस पर किसी भी हालत में चुप नहीं बैठा जाएगा। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह राठौर का कहना है कि फेसबुक आईडी से कमेंट करने वाला भर्थना का है, इसलिए रिपोर्ट वहीं दर्ज करानी पड़ेगी। अंकुर तिवारी का कहना है कि आईटी एक्ट की रिपोर्ट किसी भी थाने में लिखवाई जा सकती है। इसके लिए वह उच्चाधिकारियों से मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें