फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: गैर समुदाय के युवकों ने खंडित किया था शिवलिंग, बोले- शराब के नशे में गलती हो गई

Sat, 14 Nov 2026 07:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: युवकों ने शराब के नशे और नासमझी में घटना करने की बात स्वीकारी है। वीडियो बयान में खेद जताया। 
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसंडा के कोर्रही गांव के तरौस मोहल्ला स्थित कोदउवा बाबा स्थान पर शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने गैर समुदाय के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने शराब के नशे और नासमझी में घटना करने की बात स्वीकार की है। अपने वीडियो बयान में गलती पर शर्मिंदगी जताते हुए खेद भी व्यक्त किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कोर्रही गांव के तरौस मोहल्ला स्थित कोदउवा बाबा स्थान पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने शिवलिंग क्षतिग्रस्त देखा। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि करीब एक माह पहले यहां स्थापित मूर्ति को भी खंडित कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने नया शिवलिंग स्थापित कराया था।

सूचना पर बिसंडा थाना पुलिस और सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने घटनास्थल से भौतिक, तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। खुलासे के लिए बिसंडा पुलिस और एसओजी की टीमें लगाई गईं। पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर गांव के ही निवासी सलमान और रिलान को गिरफ्तार कर लिया। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों युवकों की घटना में संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें