सिर पर चोट के निशान से बढ़ी चर्चा
ग्रामीणों ने शव के सिर पर चोट के निशान देखे। इसके बाद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ ग्रामीणों ने रात में सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर लगने की आशंका जताई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।