फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: तालाब में डूबकर किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 23 May 2020 02:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में तालाब में भैंस को निकालने के लिए पानी में घुसे 14 वर्षीय छात्र विकास की डूबकर मौत हो गई। दुर्गागंज बड़ाहार के ऐतिहासिक पक्के तालाब में सुबह 11 बजे विकास भैंस को लेकर पानी पिलाने गया था।
विज्ञापन


तालाब से भैंस नहीं निकल रही थी जिससे वह स्वयं पानी में घुस गया और डूब गया। जब विकास घर नहीं पहुंचा तो पिता राकेश ने खोजना शुरू किया। तालाब में विकास का शव उतरा रहा था। विकास दुर्गागंज प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था।

चार भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें