फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 18 Feb 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना रनियां के समीप शुक्रवार देर रात हाईवे की अकबरपुर-कानपुर लेन पर वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना कर भागे वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला रीवा के पंचामा सुहागी निवासी कन्हैया लाल कोल के बेटे संदीप कुमार कोल (24) रनियां में एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। किराये पर कई वर्ष से रह रहे थे। वह अविवाहित और एक पैर से दिव्यांग थे। शुक्रवार रात वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से संदीप को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें