फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा : पहले दिन 297 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 18 Feb 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा शनिवार को दो पालियों में कराई गई। जिले के 13 केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सख्ती के बीच परीक्षा संपन्न हुई। एडीजी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्था जांची। दोनों पालियों में कुल 11424 अभ्यर्थियों में से 11127 ने परीक्षा दी। 297 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्रों को 5 सेक्टर में बांटा गया था। यहां तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षाएं हुई। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में परीक्षा कराई गई। सुबह की पाली में 10 बजे से परीक्षाएं थी। इसके पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर जुट गए। रूरा में आरपीएस इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों व उनके साथ आए अभिभावकों की भीड़ हो गई तो पुलिस कर्मियों ने अभिभावकों को वहां से हटाया। इसके बाद गेट पर जांच कर प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच की। संदिग्धों लगे अभ्यर्थियों की तलाशी हुई। इसके बाद अभ्यर्थियों को कक्ष में जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही प्रवेश पत्र जांचे गए। इसको लेकर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही। सुबह की पाली में 134 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली में शाम 3 बजे से परीक्षा हुई। इसमें भी सुबह पाली की तरह ही सख्ती रही। शाम की पाली में 163 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। अकबरपुर इंटर कॉलेज व अकबरपुर डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर एडीजी आलोक सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों को भी देखा और सीसीटीवी जांचे। इस दौरान एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय, एडीएम प्रशासन अमित कुमार आदि रहे।

बयान-
दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराई गई। सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। पहले दिन 97.5 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। जबकि प्रशासन की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। सीसीटीवी से परीक्षा कक्ष की हर गतिविधि पर नजर रखी गई।
विज्ञापन

-बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी
-
इंसेट-
माती रोड पर लग गया जाम
अकबरपुर डिग्री कॉलेज में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा छूटने पर दोपहर व शाम को जाम की स्थिति बन गई। अभ्यर्थियों के एक साथ बाहर निकलने पर वाहन नहीं निकल सके। दोपहर में 12 बजे और शाम को 5 बजे करीब दस-दस मिनट तक जाम रहा। बता दें कि काफी अभ्यर्थी निजी वाहनों व किराए पर बुक किए वाहनों से आए थे। ये वाहन भी सड़क किनारे खड़े हो गए तो यातायात में दिक्कत हुई। हालांकि यहां तैनात पुलिस बल ने वाहनों को निकलवा कर जाम खुलवा दिया। संवाद

केंद्रों के बाहर पहले ही पहुंचे अभ्यर्थी तो रहा जमावड़ा
परीक्षा केंद्रों के बाहर समय से पहले ही अभ्यर्थी व उनके अभिभावक पहुंच गए। इसको लेकर केंद्रों के बाहर जमावड़ा रहा। गेट पर भीड़ न रहे इसको लेकर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने भीड़ लगाए लोगों को हटाया। यह स्थित रसूलाबाद, रूरा, अकबरपुर, रनियां आदि केंद्रों पर रहीं। संवाद
-
दूसरे दिन भी कड़ी निगरानी में होगी प्रवेश परीक्षा
रविवार को भी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा होनी है। इसके लिए 13 केंद्रों को 5 सेक्टर में बांटा गया है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सुबह की पाली में 5712 और शाम की पाली में 5712 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में गड़बड़ी न हो इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा। दमकल कर्मियों की तैनाती भी की गई है। संवाद
-
कॉलेज के नाम में अंतर पर असमंजस में रहे अभ्यर्थी
पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा में डेरापुर स्थित केंद्र का नाम प्रवेश पत्र में देवी सहाय इंटर कॉलेज दर्ज था। शनिवार सुबह यहां परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी पहुंचे तो कॉलेज गेट पर श्री देवी सहाय ओमर सार्वजनिक इंटर कॉलेज लिखा देखकर असमंजस में रहे। कई अभ्यर्थियों ने वहां तैनात सुरक्षा बल से इसके बारे में पूछा। अभ्यर्थियों का कहना था कि कई बार मिलते जुटते नाम की वजह से दूसरे परीक्षा केंद्र पहुंचने की समस्या हो चुकी है। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से रोल नंबर के अनुसार परीक्षा केंद्र की पुष्टि की गई तब अभ्यर्थियों को राहत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें