फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भररथना। क्षेत्र अंतर्गत कुंअरा गांव के पास से निकली डीएफसी रेल लाइन पर सोमवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। सुबह कुंवरा गांव निवासी संदीप बाथम (23) रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान अप-डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी आने से वह चपेट में आ गया। मृतक के बड़े भाई दिलीप कुमार ने बताया कि उसके छोटा भाई करीब 15 दिन से बुखार से पीडि़त था। वह रविवार देर शाम को रतनपुर (औरैया) निवासी रिश्तेदार की निगरानी में इलाज कराकर घर आया था। सोमवार की सुबह घर से निकला था। इस दौरान यह घटना हो गई। घटना से मृतक की मां निर्मला देवी आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें