फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बेला रोड पर उसरी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक बाइक सवार को हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कपराहट कहिंजरी निवासी पवन कुमार गुरुवार को उसरी गांव में बहन सोनी के घर साथी अभिषेक के साथ गया था। वहां से बहन की बेटी आलिया को लेकर गुरुवार दोपहर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान बेला रोड पर सुजानपुर बेला निवासी शिवम कुमार (28) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया। वहां डॉ. अमित सक्सेना ने पवन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद शिवम को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मासूम व अभिषेक का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद मासूम की मां सोनी बेटी आलिया को घर ले गई।
विज्ञापन

युवक राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें