फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा में बुधवार को लोहे के कारखाने में वेल्डिंग करते वक्त करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सागरपुरी केडीए कॉलोनी निवासी राजेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि घर के पास ही उनका लोहे का कारखाना है। 27 वर्षीय बेटा सत्यम भी हवा टैंक बनाने का काम करता था। काम अधिक होने के कारण बुधवार सुबह सत्यम अकेले ही कारखाने चला गया। लोहे की चादर की वेल्डिंग करते वक्त वह नीचे दबे बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि चादर के नीचे दबा तार कटा हुआ पाया गया। उसी की चपेट में आने से सत्यम की मौत हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें