कानपुर। जाजमऊ में युवती ने लाइब्रेरियन पर शादी का झांसा देकर अश्लील बातचीत करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जाजमऊ में रहने वाली युवती के मुताबिक वह एक स्कूल में संविदा एक साल तक संविदा पर तैनात रहीं। तभी उनकी मुलाकात लाइब्रेरियन सिकंदर कुमार से हुई। आरोप है कि सिकंदर इंस्टाग्राम के जरिये उनसे बातचीत करने लगा। जून 2024 से आरोपी युवती को अश्लील मैसेज कर रहा था। फिर अश्लील चैट व वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती के मुताबिक डेढ़ साल तक भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने जनवरी 2026 में उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। 10 फरवरी 2026 को दूसरी जगह शादी कर ली। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद