फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू पार्टी जिंदगी की आखिरी घूंट बनी: दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद गिरे युवक की मौत, मचा कोहराम

Sun, 06 Sep 2026 06:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

ससुराल जाने के लिए निकले युवक ने रास्ते में दोस्तों के साथ शराब पी ली। नशे में गिरने से युवक की जान चली गई। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं घाट की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल जाने के लिए निकले युवक ने रास्ते में दोस्तों के साथ शराब पी। नशे में वह सड़क पर ही गिर गया। मित्रों ने परिजन को फोन से सूचना दी। परिजन उसे फतेहपुर के खागा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने नशा ज्यादा करने की बात कही, फिर छुट्टी कर दी, परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के गांव राघवपुर निवासी सालिगराम ने बताया कि उसका भाई विवेक (26) शनिवार को अपनी ससुराल गांव साड़ी जाने के लिए निकला था। रास्ते में दादौं घाट पर उसके कुछ मित्र मिल गए। भाई का कहना है कि यहां मित्रों के साथ उसने शराब पी और बेसुध हो गया। मित्रों ने घर में फोन करके जानकारी दी, तब उन्हें पता चला। वह दादौं घाट पहुंचे तो विवेक बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा था। भाई ने बताया कि पत्नी नेहा देवी एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। उसी को लाने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

विवेक जेसीबी चलाता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता रामकृपाल किसानी करते हैं। घर में मां मीरा हैं। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि नशा अधिक करने से मौत होने की संभावना लग रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें