पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली कला गांव में बुधवार शाम मूर्ति विसर्जन देखने गए ज्ञानू श्रीवास्तव (20) की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश की तो उसका शव नदी किनारे मिला। ज्ञानू बचपन से ही अपने नाना कैलाश श्रीवास्तव के साथ रहता था। वह घर का इकलौता चिराग था। उसकी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर पैलानी थाना अध्यक्ष राममोहन राय, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश, एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे। यमुना नदी में तलाश के दौरान ज्ञानू का शव नदी किनारे मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।