फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: डेंगू से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 02 Nov 2019 08:02 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
चंदन यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में पीएसएम कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन यादव की शुक्रवार को कानपुर के नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह डेंगू से पीड़ित थे। करीब दो दिन से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन यादव बिल्हौर के बरुआहार गांव के मूल निवासी थे। उनके निधन की सूचना पर पीएसएम डिग्री कालेज में शोकसभा का आयोजन हुआ। मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर परिवार को दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई।

प्राचार्य डॉ.शशिप्रभा अग्निहोत्री ने बताया कि चंदन यादव वर्ष 2011-12 में पीएसएम डिग्री कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। चंदन यादव कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी की राजनीति में भी सक्रिय थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें