बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में डम्पर चालक की मौत हो गई। जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के एको के पास एक्सप्रेस वे का कार्य चल रहा है, वहीं पास से हाईटेंशन लाइन निकली है।
छोटेराजा यादव (28) पुत्र नरेश यादव निवासी एको जो कि निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डम्पर चालक का कार्य कर रहा था मिट्टी डालते समय डंपर हाईटेंशन लाइन से छू गया और उसमें करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से चालक छोटेराजा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।