हरदोई जिले में बुधवार देर रात गोकुल-मानपुर मार्ग पर एक युवक की बाइक पुलिया से टकरा गई। घटना में युवक घायल होकर नाले में गिर गया। कुछ समय बाद उधर से गुजरी यूपी 100 की टीम ने बाइक पड़ी देखी तो नाले में युवक भी पड़ा दिखा।
किसी तरह प्रदीप को बाहर निकाला गया और परिजनों को सूचना दी गई। परिजन प्रदीप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी प्रदीप कुमार (28) पुत्र मुन्नालाल की मौत हुई है।