फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कांवड़िये ने फांसी लगाकर जान दी, जेब में मिले मोबाइल नंबर से हुई पहचान

Thu, 11 Mar 2021 02:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सरसौल में महाराजपुर स्थित आरके एजूकेशनल सेंटर में एक कांवड़िये ने पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के जेब में मिले मोबाइल नंबर से उसकी पहचान फतेहपुर के अल्लीपुर कल्याणपुर निवासी श्रीराम पासवान (25) रूप में हुई।
विज्ञापन


पिता सोहनलाल ने बताया कि श्रीराम पांच मार्च को साथियों के साथ कांवड़ लेकर बाराबंकी लोधेश्वर गया था। मंगलवार सुबह वहां से लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि फोन पर उसने बताया था कि वह रामादेवी में है। इसके बाद से मोबाइल बंद हो गया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नही बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें