फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 24 Jun 2020 03:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के अछल्दा में परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जब गांव के लोग वहां से गुजरे तो रेलवे ट्रेक पर शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक की शिनाख्त। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को थाने ले आई।
विज्ञापन

 
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम सेउपुर निवासी आकाश पुत्र देवदत्त (18) कक्षा 12 का छात्र था। इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम भी कुछ दिनों में आने वाला था। आकाश कुछ दिनों पहले अपनी बुआ के यहां गया हुआ था।

जहां पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ उसके बाद जब वह घर आया तब उसकी बुआ ने उसके पिता से उसकी शिकायत की। जिसपर पिता ने उसकी डांट लगाई। पिता की डांट से क्षुब्ध आकाश सुबह आठ बजे करीब वीरपुर गांव के पास रेलवे ट्रेक पर चला गया।
विज्ञापन


जहां पर उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सुबह जब गांव के लोग रेलवे ट्रेक के आसपास से गुजरे तो उन्होंने शव पड़ा हुआ देखा। पुलिस शव को थाने ले आई इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें