Hamirpur News: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में पंखे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पंधरी गांव में युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पंधरी गांव निवासी सर्वेश कुमार कुटार ने बताया कि उसके बड़े भाई आदर्श कुमार कुटार (25) ने घर के अंदर पंखे पर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
बताया कि गुरुवार को सुबह पांच बजे जब वह मां विमला के साथ काम करने के लिए खेतों में चला गया। तभी भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।