फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के आपसी विवाद में बोलना युवक के लिए बना मौत का सबब, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 25 Jun 2019 04:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के आपसी झगड़े के बीच में बोलना एक युवक के लिए मौत का सबब बन गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


यह घटना फफूंद के रामपुर गांव की है। यहां सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए घर के सामने रह रहा युवक वहां पहुंच गया। जिससे गुस्साए पति-पत्नी व उसकी मां ने युवक के घर पर हमला बोल दिया। युवक के साथ मार पीट करते हुए उसके सीने में भाला घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। 

जब तक परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में मृतक की पत्नी ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रामपुर अडडा के डेरा बंजारा निवासी तुलसीराम नायक (42) पुत्र आत्माराम नायक फेरी लगाकर अपने परिवार की गुजर-बसर करता था। सोमवार देर शाम भी वह फेरी लगाकर घर वापस आया तो उसके सामने के मकान में रह रहे ज्ञानसिंह उर्फ पिंकू पुत्र टेक सिंह व उसकी पत्नी रीना के बीच झगड़ा हो रहा था।

तभी युवक उनके पास गया और सभी को शांत रहने के लिए कहता हुआ वापस अपने घर आ गया। पति-पत्नी को युवक का बीच मे बोलना नागवार गुजरा। ज्ञान सिंह उर्फ पिंकू व उसकी पत्नी रीना व श्याम सिंह की मां राजवती पत्नी टेक सिंह ने एक राय होकर उसको घर के बाहर चबूतरे पर ही दबोच लिया। 
विज्ञापन

मारपीट करने लगे इसी बीच ज्ञान सिंह अपने घर में रखा भाला निकाल लाया और तुलसीराम के सीने में घोंप दिया। भाला लगते ही तुलसीराम चबूतरे पर गिर कर तड़पने लगा। परिजन व ग्रामीण जब तक उसे उपचार के लिए ले जाते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

इसी बीच आरोपीजन अपने घर पर ताला बंद कर मौके से भाग निकले। रात में ही गांव के लोगों से हत्या की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से मामले की जानकारी की और हत्यारोपियों की तलाश में कई जगह दविश दी, लेकिन वह भाग निकले थे।

मृतक की पत्नी कांति देवी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर पुलिस ने ज्ञान सिंह उर्फ पिंकू पुत्र टेक सिंह, उसकी पत्नी रीना व पिंकू की मां टेक सिंह निवास रामपुर अडडा ( डेरा बंजारा ) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें