बिधनू क्षेत्र में डीईसी कॉलेज के बाहर लालपुर निवासी अभिषेक के साथ मारपीट की गई। अभिषेक ने अन्नू यादव, जय दीक्षित और राजू समेत अन्य लोगों पर लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वायरल होने की बात भी कही जा रही है। पीड़ित ने बिधनू थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
अभिषेक के प्रार्थना पत्र के अनुसार, 27 अक्तूबर की रात करीब तीन बजे डीईसी कॉलेज के बाहर आरोपियों ने अभिषेक को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसे चोटें आईं। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।