फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में कजली मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला, आंख के पास लगा वार; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 05:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर

सार

Hamirpur News: थाना बिवांर की कुन्हेटा चौकी क्षेत्र के टीहर गांव में शनिवार शाम कजली जुलूस और मेला देखने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
हमीरपुर चाकू हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाकू का वार युवक की दाहिनी आंख के पास लगा, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीहर निवासी रौनक पुत्र श्याम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे वह गांव के लोगों के साथ कजली जुलूस और मेला देखने गया था। इसी दौरान गांव का शिवम पुत्र सोहन पाल वहां पहुंचा और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। रौनक ने जब इसका विरोध किया तो शिवम ने चाकू से उस पर वार कर दिया।

विज्ञापन

चाकू का वार रौनक की दाहिनी आंख के पास लगा और वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल का उपचार कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायल युवक का उपचार कराया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने की धारा 181(1) समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें