कानपुर। हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के कछियाना मोहाल निवासी आशीष दीक्षित ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 16 फरवरी की रात 12:30 बजे क्षेत्र में रहने वाला विपिन दीक्षित अपने आठ साथियों के साथ घर आया और गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इसके बाद गले में पड़ी सोने की चेन तोड़कर भाग निकले। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि विपिन दीक्षित समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
.......