फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बातों में फंसाकर महिला से ट्रांसफर कराए 90 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी में रहने वाली महिला को शातिरों ने बातों में उलझाकर 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एमआईजी जरौली निवासी सूरज सिंह चौहान की पत्नी श्रेया सिंह के अनुसार उनके पिता के कुछ रुपये उनके खाते में आने थे। 26 मार्च 2025 को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बातों में उलझाकर बैंक डिटेल्स मांगी साथ ही पुष्टि के लिए 45 हजार रुपये भेजने को कहा। उन्होंने भरोसा कर रकम ट्रांसफर कर दी। आरोपी ने कहा कि रकम नहीं आई दोबारा भेजिए। इस पर दोबारा भेज दी। बाद में जब उन्होंने रकम लौटाने को कहा तो आरोपी ने फोन काटकर स्विच ऑफ कर दिया। गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें