समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा निवासी ललित पांडेय ने फेसबुक में किसी की पोस्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी कर दी। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव व महासचिव फराज खान ने कोतवाली जाकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी। कोतवाल जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के बाद युवक को आईटीएक्ट के तहत पकड़ा गया है।