फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः उधार दिए पैसे मांगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन घायल

Sat, 08 Jun 2019 09:04 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मुश्ताक की फाइल फोटो, घायल रेशमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कन्नौज जिले में उधार दिए पैसे मांगने पर आरोपियों ने परिवार को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से घायल युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी समेत परिवार के तीन घायलों का इलाज चल रहा है। युवक की मौत के बाद आरोपी घरों में ताला डालकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरैया बुजुर्ग निवासी फैमिन उर्फ बिग्गड़ पुत्र धुन्नी की बेटी खुशनाज बानो की 14 जून को क्षेत्र के मिरगांवा से बरात आनी है। परिवार के ही मेहंदी हसन को कुछ दिन पूर्व धुन्नी ने 17 हजार रुपये दिए थे। खुशनाज की शादी में खर्च को लेकर छह जून की शाम फैमिन मेहंदी हसन के घर पहुंचा। उसने उधार दिए रुपये वापस मांगे।

 

इस पर मेहंदी हसन ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे फैमिन के 28 वर्षीय पुत्र मुश्ताक, 22 वर्षीय इश्ताक ने गाली देने का विरोध किया। इस पर मेहंदी हसन के पुत्र शमशेर, सलामत तुल्ला, पिंटू और रुखसाना ने लाठियों से मुश्ताक और इश्ताक की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचीं मुश्ताक की पत्नी गुड्डन बेगम और इश्ताक की पत्नी रेशमा को भी पीटकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान कानपुर के अस्पताल में मुश्ताक ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

 

थाना प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि फैमिन की तहरीर पर घटना वाली रात आरोपी सलामत तुल्ला, पिंटू, रुखसाना और शमशेर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। मुस्ताक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें