यूपी के चित्रकूट जिले में बेर तोड़ने गई मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान चार साल का भाई डरा सहमा खड़ा रहा। आरोपी मासूम के सीने पर बड़ा पत्थर रखकर भाग निकला। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छोटे भाई के साथ बेर तोड़ रही कक्षा दो की छात्रा (8) के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी छात्रा के सीने पर दो बड़े पत्थर रखकर अर्द्धबेहोशी हालत में छोड़कर भाग निकला। छोटा भाई जब अकेले घर पहुंचा तो उसकी बहन की परिजनों ने तलाश की। अर्द्धबेहोशी अवस्था में छात्रा को पाकर परिजन सन्न रह गए। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया है।