फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ईयरफोन ने छीन ली जिंदगी, दर्दनाक मंजर देख सिहर उठे लोग

Wed, 05 Dec 2018 06:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नयागांव में बने ट्रामा सेंटर के निकट ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक घटनास्थल के निकट खड़े दूसरे ट्रक से टकराने के बाद पलट गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की जानकारी पर नयागांव के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इससे लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार ईयरफोन लगाए था। 
विज्ञापन

उसकी मौके पर मौत हो गई

घटनास्थल पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी विनय सिंह उर्फ शैलेंद्र (34) पुत्र शत्रोहन सिंह बुधवार दोपहर ताऊ के पुत्र शिवम के तिलक और शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकला था। शिवम का तिलक नौ दिसंबर और शादी 15 दिसंबर को है। हरदोई लखनऊ मार्ग पर नयागांव स्थित घर से बाइक से निकलकर कुछ ही दूरी पर बने ट्रामा सेंटर के पास पान की दुकान पर विनय रुक गया। कुछ देर बातचीत करने के बाद विनय ने बाइक गांव की तरफ जाने के लिए मोड़ दी। इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहे कोयला भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनय सिर के बल सड़क पर जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

भीड़ के कारण बाधित यातायात - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद ट्रक पहले से खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद पलट गया। घटना की जानकारी पर नयागांव के ग्रामीणों की भीड़ सड़क पर लग गई। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिपाठी, सीओ सिटी विजय राना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। ग्रामीणों की भीड़ से हरदोई-लखनऊ मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक विनय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सूचना पर छोटे भाई विकास और निगम मौके पर पहुंच गए। मां रामकली बिलख रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें