फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रस्सी और तार से बंधा शरीर, हाथ में चिपका कड़ा', पास में पड़ा ट्रॉली बैग बयां कर रहा था बरबर्ता

Wed, 05 Dec 2018 10:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

youngman dead body found in bithoor
विज्ञापन
घटनास्थल पर सीओ कल्याणपुर  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में सड़क किनारे गड्ढे में युवक का जला शव मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। शरीर पर लोहे का तार लिपटा हुआ था। चेहरा और छाती जलने की वजह से पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर यहां लाकर जलाया गया। पोस्टमार्टम के बाद साफ हो सकेगा कि युवक को जिंदा जलाया गया या हत्या के बाद।
विज्ञापन


गांव में आईआईटी से सौ मीटर दूर ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क किनारे गड्ढे में एक युवक का जला शव देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई भी उसे नहीं पहचान सका। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक को ट्रॉली बैग में भरकर जलाया गया।
विज्ञापन

युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे

इससे उसके शरीर पर ट्रॉली बैग की दो रॉड और लोहे का तार चिपक गया। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे। उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाने के बाद खून बहने पर पॉलिथीन से बांधकर शव बैग में भरा गया। युवक के हाथ में सफेद धातु का शेर आकृति वाला कड़ा चिपका मिला है। 

युवक की उम्र करीब 35 साल है। हत्या करने के बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर किसी वाहन से नौरंगाबाद गांव लाया गया और जला दिया गया। जिस सुनसान जगह पर शव जलाया गया, वहां रात में कम लोग ही आते-जाते हैं। साफ है कि हत्यारे क्षेत्र से भलीभांति परिचित हैं। ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।- राजेश पांडेय, सीओ कल्याणपुर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें