फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत का गम और बहन की शादी की चिंता से मानसिक तनाव का हुआ शिकार, लड़के ने आग लगाकर जान दी

Fri, 05 Oct 2018 08:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गमगीन परिजन   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मानसिक तनाव से परेशान किशोर ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग ली। चीख पुकार सुनकर घरवाले दौड़े और आग बुझाकर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि घरवालों के मुताबिक तीन माह पहले ही किशोर के पिता का देहांत हुआ था। तबसे वह बहन की शादी के लिए भी परेशान रहता था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


राहुल पटेल (17) पुत्र स्व. जितेंद्र पटेल निवासी वर्ध थाना एट ने गुरुवार की रात अपने ऊपर केरोसिन  डालकर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर मां और बहन दौड़ी लेकिन राहुल को आग का गोला बना देख किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। तब तक पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने किसी तरह आग पर काबू किया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाने लगे लेकिन रास्ते में ही बुरी तरह झुलसे राहुल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर घर आते ही मां रानी और बड़ी बहन नेहा चीखने चिल्लाने लगी। पूरे घर में कोहराम सा मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

मां का कहना है राहुल उसी दिन से वह परेशान रहने लगा था

राहुल की फाइल फोटो  - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभी तीन माह पहले राहुल के पिता की बीमारी के चलते देहांत हो गया था। जिसके बाद पूरे घर की जिम्मेदारी राहुल के कंधों पर आ गई थी। जीविका के नाम पर थोड़ी बहुत खेती के अलावा कुछ नहीं था। उस पर बड़ी बहन नेहा का रिश्ता भी उसे ही तय करना था। इधर परिवार की आर्थिक स्थिति भी दिन पर दिन खराब होती जा रही थी।

मां का कहना है कि जबसे राहुल के पिता की मौत हुई, उसी दिन से वह परेशान रहने लगा था। मोहल्ले में अपने दोस्तों से बात तक नहीं करता था। बहन की शादी  का तनाव भी उसे भीतर ही भीतर परेशान किए था। पहले पति और अब बेटा भी दुनिया से चला गया अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। यही चिंता अब उसे भी सताए जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें