फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन से पहले आत्महत्या, संजोया था सैनिक बनने का सपना लेकिन दिल ने दगा दे दी

Wed, 19 Dec 2018 07:48 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक प्रवीण की फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कन्नौज जिला निवासी एक युवक का सैनिक बनने का सपना टूटा तो उसने खुदकुशी कर ली। एक साल पहले सेना भर्ती दौड़ में उसकी तबियत बिगड़ गई थी। कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने दिल में छेद बताया था, तभी से इलाज चल रहा था। गुरुवार को ऑपरेशन होना था, इसके पहले ही उसने जान दे दी। 
विज्ञापन


गांव सिमुआपुर के ब्रजलाल बाथम का बेटे प्रवीण (21) सैनिक बनना चाहता था। इसके लिए उसने कई साल तैयारी की। अक्तूबर 2017 में मिर्जापुर जनपद में सेना भर्ती के लिए दौड़ करते समय सीने में दर्द उठने से प्रवीण की हालत बिगड़ गई थी। घर लौटने पर परिजनों ने कानपुर कार्डियोलॉजी में दिखाया। वहां चिकित्सकों ने दिल में छेद होने की बात बताई। तब से उसका इलाज चल रहा था, गुरुवार को ऑपरेशन होना था।
विज्ञापन

दिल में छेद होने की बात सोचकर वह रोने लगा था

रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह प्रवीण खेतों पर गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर परिजन खेतों पर पहुंचे, वहां प्रवीण पेड़ पर फांसी पर लटका था। परिजन फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

पिता ब्रजलाल ने बताया कि सैनिक बनने का सपना पूरा न होने से प्रवीण मायूस रहता था। मंगलवार को दिल में छेद होने की बात सोचकर वह रोने लगा था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। ठठिया थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने सूचना दर्ज कराई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें