हत्या के बाद मृतक के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कमरापुर गांव में छोटे बेटे ने सोमवार की रात होमगार्ड पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद घर में ही आकर सो गया। वह अंतिम संस्कार के बाद अचानक गायब हो गया। पुलिस हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस संपत्ति विवाद और आशनाई के बिंदु पर जांच कर रही है।
कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या छोटे बेटे ने की है। पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कमरापुर गांव निवासी होमगार्ड बंसलाल पाल उर्फ बैजनाथ पाल (50) कोतवाली बिंदकी में तैनात थे।