फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक, सिगरेट उधार न दी तो युवती का किया वो हाल, जानकर कांप उठेगी रूह

Thu, 08 Jun 2017 12:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कदौरा क्षेत्र में एक युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है। उसका कसूर महज इतना था कि उसने उधार में कोल्डड्रिंक और सिगरेट देने से मना कर दिया था। इस पर युवती का वो हाल किया गया कि जानकर आपकी रूह कांप उठेगी... 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो
उधार में कोल्डड्रिंक और सिगरेट न देने पर दबंगों ने युवती को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ग्राम चतेला निवासी परचून दुकानदार अब्दुल हसन ने बताया कि घर के बाहर ही उसकी दुकान है। दो दिन पूर्व उसकी बेटी सीमा दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान गांव का ही एजाज अपने साथियों के साथ आया और उधार में सिगरेट और कोल्डड्रिंक मांगने लगा।

सीमा ने मना किया तो एजाज भड़क गया। एजाज ने पास में रखी लाठी बेटी के सिर पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें