उरई में डकोर थाना क्षेत्र के गोररेगांव में बीती रात घर के बहार सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार और कोतवाल आरके सिंह भी मौके पर पहुंचे।
पिता ने पुरानी रंजिश में गांव के ही चार लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। गोररेगांव निवासी भगवती शरण उर्फ कल्लू (35) बुधवार की रात घर के बाहर सो रहा था। तभी किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
जब तक परिजन कुछ समझ पाते हत्यारे भाग चुके थे। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सामने परिजनों ने 4 लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का हो सकता है।