फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, लेनदेन का विवाद आया सामने

Thu, 24 Sep 2020 09:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में गुरुवार रात घर के दरवाजे पर बने टीन शेड के नीचे सो रहे युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गोली कनपटी और दूसरी सीने में मारी गई।
विज्ञापन


आवाज सुनकर बाहर निकले भाई पर भी हमलावरों ने फायर झोंका। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाकर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी फरार हैं।

घटना की जानकारी पर एसपी प्रशांत वर्मा पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। दरवेशाबाद निवासी प्रेमशंकर (35) पुत्र विजय बहादुर बुधवार की शाम खाना खाने के बाद टीनशेड के नीचे सो रहा था।
विज्ञापन


रात दो बजे कुछ लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फायर की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे प्रेमशंकर का छोटा भाई गोविंद दरवाजा खोलकर बाहर निकला, तो हत्यारों ने उसपर भी फायर झोंक दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

गोविंद ने दरवाजा बंद कर जान बचाई। हत्यारों के चले जाने के बाद परिजन बाहर निकले, तबतक प्रेमशंकर की मौत हो चुकी थी। बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास हत्यारों की तलाश की, लेकिन कोई भी नहीं मिला।

इसके बाद एसपी प्रशांत वर्मा और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। एसपी ने परिजनों व ग्रामीणों से अलग-अलग बात कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य एकत्र किए।

कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमशंकर के भाई गोविंद की तहरीर पर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों में गांव के रहने वाले दिनेश पुत्र कल्लू, धर्मेंद्र पुत्र रामदुलारे, ओमप्रकाश उर्फ गपोची पुत्र मैकू, राना पुत्र रमेश, पुत्तन पुत्र जुग्गीलाल, भदई पुत्र गरीबे, महराजदीन पुत्र पंचम, खुद्दू पुत्र बालक और अमित पुत्र महराजदीन शामिल हैं। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें