फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: 5 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 13 May 2018 09:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव में एक पांच साल की बालिका के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के श्रीकृष्ण ने उसकी पांच वर्षीय बेटी के साथ 10 मई को दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बच्ची का उपचार कराया। इस दौरान पुलिस से मामले की शिकायत की गई। तीसरे दिन पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।


घटना की सूचना पर एएसपी और सीओ वंदना सिंह ने दिबियापुर थाने में पहुंचकर मामले की पड़ताल की। इस बीच दुष्कर्म के आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। प्रभारी निरीक्षक नफीस सिद्दीकी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें