फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्त लगाकर कोहली से मिलने मैदान पर पंहुचा युवक, मचा हड़कंप

Mon, 30 Oct 2017 07:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़ गया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में अचानक एक युवक मैदान में घुस गया जिसके बाद मैदान में हड़कंप मच गया। ये युवक कोहली के शतक पूरा हो जाने के बाद मैदान की जाली कूदकर मैदान में घुसा। जानिए  क्या है पूरा मामला-
विज्ञापन


ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। विराट कोहली का एक प्रशंसक सुरक्षा घेरे में सेंध लगाकर मैदान में घुस गया। वह विराट से हाथ मिलने के लिए पिच की ओर जा रहा था कि तभी पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस व्यवधान के चलते मैच को करीब पांच मिनट के लिए रोकना पड़ा।
 
ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच की पहली पारी में विराट कोहली बैटिंग कर रह थे। विराट ने जैसे ही शतक जमाया। एक युवक जाली फांदकर मैदान में कूद गया। वह विराट को हाथ मिलाकर बधाई देने के लिए पिच की ओर जा रहा था कि पुलिस ने उसे पकड़ गया।
विज्ञापन


एसओ के मुताबिक युवक कौशांबी के सैनी थानाक्षेत्र के बनपुखरा गांव का निवासी है। इसका नाम राहुल पटेल है। इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक राहुल बीएससी का छात्र है और वह मैच देखने आया था। वह विराट का प्रशंसक है। इसलिए वह मैदान में घुस गया।

वहीं, एक अफसर ने यह बताया कि उसने साथियों से मैदान में जाने की शर्त लगाई थी। इसलिए वह घुस गया। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें