झींझक। मंगलपुर थानाक्षेत्र के नासरसेड़ा अंडरपास के पास डीएफसी लाइन पार करते समय ट्रेन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
झींझक स्टेशन के पास बने नासरसेड़ा अंडरपास के पास से करीब 25 वर्षीय युवक डीएफसी लाइन पार कर रहा था। मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास किए, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी झींझक अनुज अवस्थी ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद