फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने शव रख फफूंद औरैया मार्ग जाम किया

Mon, 05 Aug 2019 12:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फफूंद औरैया मार्ग पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने फफूंद औरैया मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि मंगलवार की रात पुलिस को गश्त के दौरान फफूंद औरैया मार्ग पर ग्राम लड़ैयापुर की पुलिया पर एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने युवक को सैफई में भर्ती कराया था। रविवार की शाम युवक की मौत हो थी। युवक सर्वेश पुत्र बाबूराम दोहरे फफूंद थाने के गांव भौनकपुर निवासी था।

मामला बढ़ता देख सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय सहित थाना फफूंद का फोर्स मौके पर मौजूद। ग्रामीण मौके पर एसपी और डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें