कानपुर के बिठूर में मंधना रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार को ईयरफोन लगाकर रेलवे पटरी पर चल रहा युवक ट्रेन से कट गया। शिवराजपुर के संभरपुर का मजरा हिंदूपुर निवासी प्रशांत दीक्षित (24) रामा मेडिकल कॉलेज में जनरेटर ऑपरेटर था।
पिता राजेंद्र प्रसाद की मंधना बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब प्रशांत मेडिकल कॉलेज से दुकान की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह ईयरफोन लगाकर पटरी पर चल रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही मालगाड़ी की आवाज न सुन पाने की वजह से उसकी चपेट में आ गया। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।