यूपी के कानपुर देहात में सुसाइड का का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।शुक्रवार को कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक स्पोटर्स शूज के फीते से कमरे के अंदर कुंडे से फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
गदनपुर गांव निवासी राजेश उर्फ खन्ना के 18 वर्षीय पुत्र पूतन कश्यप का शव कमरे के कुंडे से जूते के फीते से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता राजेश ने बताया कि उसके दो बेटे भठिंडा में प्राईवेट नौकरी करते हैं और उसकी मां भी उसके साथ ही रहती है। कुछ दिन पूर्व उसका बड़ा बेटा पूतन गांव आया था। तब से यहीं रूका हुआ था।
वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किसी लड़की से लवमैरिज करना चाहता था लेकिन उसके पिता इस शादी के खिलाफ थे। इसकी वजह से गुरूवार की रात को मृतक ने शराब के नशे में पिता से झगड़ा भी किया था। थानाध्यक्ष बीएस पोनिया ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर और चीजें भी क्लियर हो सकेंगी।